राजनीति

भाजपाइयों ने अनुसूचित जाति बाहुल्य लेटाल गांव में जन सम्पर्क अभियान चलाया

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 1 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत इस विकासखंड के अंतर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य लेटाल गांव में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क करते हुए एक बैठक की जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया।


थराली के विधायक टम्टा के नेतृत्व में लेटाल गांव पहुंचे भाजपाइयों ने संपर्क किया।इस दौरान आयोजित एक बैठक में विधायक ने केंद्र, राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है, वही युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।

उन्होंने थराली विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए प्रस्तुति योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने गांव के पार्टी जनों से सरकार की योजनाओं को घर,घर पहुंचाने की अपील की।इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया।

अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष हरीश सोनियाल, मंडल महामंत्री अनिल देवराड़ी,महिपाल भंडारी,जिला महामंत्री किसान मोर्चा भाष्कर पांडे , थराली के कनिष्ठ प्रमुख राजेन्द्र बिष्ट, युवा मोर्चा के मंडल जय सिंह बिष्ट, राकेश भारद्वाज दिनेश बिष्ट,कल्याण सिंह,राम सिंह, आदि ने जनसंपर्क किया जबकि गांव की ग्राम प्रधान सरोजनी देवी कर्मियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, किसान मोर्चा दान सिंह कर्मियाल,रमेश रोधियाल आदि ग्रामीणों ने विधायक सहित अन्य लोगों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!