देवाल के बांक गांव निवासी पर्वतारोही मनोज राणा ने माउंट त्रिशूल चोटी की फतह

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 3 अक्टूबर। विकासखंड देवाल के अंतर्गत बांक गांव निवासी युवा पर्वतारोही मनोज राणा ने माउंट त्रिशूल को फतह करने में सफलता हासिल की हैं।इस मुकाम को हासिल करने पर इस पर्वतारोही को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए इस क्षेत्र में ओर कड़ी मेहनत कर और अधिक मुकाम हासिल करने की अपेक्षा जताई है।

बांक गांव निवासी 23 वर्षों मनोज राणा ने पिछले महीने भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत के 14 सदस्य दल में सामिल हो कर मांउट त्रिशूल पर तिरंगा फहराने में 20 वर्षों के बाद एक बार फिर से सफलता हासिल की हैं। राणा के त्रिशूल फतह की जानकारी देते हुए बताया कि रेजीमेंट के टीम लीडर कर्नल मनोज जोशी एवं मेजर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में गए पर्वतारोही दल में उन्हें एक सिविल पर्वतारोही के तौर पर सामिल होने का मौका मिला। और दल ने पूरे 20 वर्षों के बाद एक बार फिर से त्रिशूल पर तिरंगा फहरा कर देश के पर्वतारोहण का लोहा मनवाया।
इससे पहले भी मनोज राणा ने मात्र 24 घंटों में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट के बेस कैंप (17000) की ऊंचाई को पार करने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक पीक (6387),नंदाघुघटी (6309) एवं कांग यात्सै(6250) को भी फतह कर चुके हैं।
इसके अलावा उनका इसी वर्ष भारतीय सेना के सोल आफ स्टील हिमालय के लिए भी चयन हुआ था। जिसके तहत उन्हें पर्वतारोहण का बेहतरीन प्रशिक्षण दिया गया है।
एक के बाद एक पर्वतारोहण के क्षेत्र में राणा को मिल रही सफलता पर हाट कल्याणी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, मंदोली के प्रधान आनंद बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधियों ने राणा को बधाई देते हुए और कड़ी मेहनत के बलबूते और बड़े मुकाम हासिल करने की आशा जताई है।
