क्षेत्रीय समाचार

कॉलेज में 5 साल से अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं, अभिभावक संघ ने जताया रोष

धनसिंह भंडारी बने शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट
थराली, 5 अक्टूबर। अटल आदर्श राइका देवाल में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में धन सिंह भंडारी को विद्यालय प्रबंध समिति का  अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर आयोजित बैठक में पिछले 5 वर्षो से अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े होने पर शिक्षक अभिभावक संघ ने रोष जताते हुए तत्काल सरकार से दोनों पदों को भरे जाने की मांग की।

 

कालेज के प्रांगण में आयोजित बैठक में अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के अलावा प्रधानाचार्य एमएल घुनियाल को पदेन उपाध्यक्ष, प्रमिला टोलियां को पदेन सचिव, हरेंद्र सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत एवं कलम सिंह बिष्ट को सदस्य व हंसी देवी,अंशी देवी, हरीश पांडे, महिपाल सिंह नेगी, मदनमोहन मिश्रा, गणेश मिश्रा, मनीषा देवी, बलवीर सिंह, दिग्पाल सिंह को सक्रिय सदस्य चुना गया।

इसी तरह प्रबंध समिति का उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य को पदेन उपाध्यक्ष राजू मेहता, भागीरथ देवी, जयवीर राम,रीता देवी, सरिता देवी,बीना देवी, गोविंद राम सोनी प्रवक्ता भुवन चंद्र जुयाल, अध्यापिका प्रमिला टोलियां को सक्रिय सदस्य चुनने के साथ ही चंद्र प्रकाश को वित्त एवं लेखा सदस्य चुना गया।

इसके बाद आयोजित बैठक में अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं को भरें जाने,प्रयाप्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किए जाने, कालेज में अनुशासन बनाए रखने एवं बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने पर बल दिया गया।इस मौके पर निर्वतमान अध्यक्ष सोबन सिंह खत्री, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह फरस्वाण, प्रवक्ता उमेश चन्द्र थपलियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!