Front Page

मुख्यमंत्री धामी से शनिवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून, 14  अक्टूबर ।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की।

 

जितिन प्रसाद पूर्व में भारत सरकार के अनेकों विभाग के मंत्री रह चुके हैं। 09 जून 2021 को जितिन प्रसाद ने भारत के रेल मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल के समक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।  उन्हें 26 सितंबर 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया था

जितिन प्रसाद 2009 से 18 जनवरी 2011 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,19 जनवरी 2011 से 28 अक्टूबर 2012 तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा 28 अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, यूपीए सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहें हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!