Front Pageधर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बदरी विशाल के दर्शन किये; की राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना

 

महिपाल गुसाईं

बदरीनाथ धाम, 27 अक्टूबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शुक्रवार को  केदारनाथ धाम के  दर्शन के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे।    उपराष्ट्रपति  ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपत्नीक भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये। इससे पूर्व उप राष्ट्रपति ने गुरुवार को गंगोत्री में पूजा अर्चना की थी।

The Vice President Jagdip Dhankhad reached Kedarnath on Friday morning. After worship he left for Badrinath.

आज शुक्रवार को उपराष्ट्रपति  धनखड़ वायुसेना के विशेष विमान से भू वैकुंठ धाम बदरीनाथ स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के साथ ही अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से उपराष्ट्रपति कार से बदरीनाथ मंदिर पहुॅचे। उन्होंने करीब 25 मिनट तक भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना की। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील  रहा।

भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख उप राष्ट्रपति अभिभूत दिखे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल से राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा और लोक कल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ उनके परिजन भी शामिल थे।

बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उपराष्ट्रपति की विधिवत पूजा संपन्न कराई। मंदिर परिसर में श्री बदरिनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड ने उप राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद स्वरूप बदरी तुलसी माला, बदरी प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किए।

उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। उनके आगमन से कुछ समय पूर्व प्रोटोकॉल के तहत मंदिर परिसर को जीरो जॉन बना दिया गया था।धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गयी थी। उपराष्ट्रपति ने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं को भी देखा। और बदरीनाथ धाम के प्राकृतिक सौंदर्य को सराहा।

गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। जीटीसी हेलीपैड पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!