क्षेत्रीय समाचारराजनीति

गैरसैंण में कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

 

दिग्पाल गुसाईं-
गौचर, 7 सितम्बर। विधानसभा चुनाव की आहट तेज होने के साथ ही गैरसैंण क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस का संगठन विस्तार भी तेज होता दिखाई दे रहा है। विकासखंड गैरसैंण के नगरीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों की करीब 300 महिलाओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मुकेश नेगी पिछले कई महीनों से गैरसैंण क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
गत दिवस गैरसैंण नगर क्षेत्र में महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों की करीब 300 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट और बीरेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में महिलाओं का पार्टी में स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कुछ महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोना बिष्ट शाह, नगर अध्यक्ष रावत कुंवर, अजय किशोर भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र आर्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहनराम टम्टा, नगर उपाध्यक्ष मोहन पंत, जगदीश ढौंडियाल, दलबीर बिष्ट, नगर सचिव धीरज नेगी, ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी संजय पुंडीर, ब्लॉक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीवानी राम, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन नेगी, प्रदीप कुंवर, दीपक कंडारी और जिला सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!