Front Page

बैरासकुंड में जैविक कृषि मेला संपन्न : किसानों को दी गई मिलेट योजना की जानकारी

गोपेश्वर 20 January ( Gusain). विकासखण्ड – नन्दानगर (घाट) के बैरासकुण्ड (बैरो) में मिलेट मिशन कार्यशाला एवं परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक कृषि मेले का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नन्दानगर श्रीमती भारती फरस्वाण थी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बैंरो श्रीमती रमा देवी ने की। कार्यक्रम में विभिन्न रेखीय विभागों यथा- उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं विभिन्न जैविक उत्पाद समूहों द्वारा स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य ने मिलेट यानी मोटे अनाज के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें मण्डुवा, झंगोरा, रामदाना आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही परम्परागत विधि से मोटा अनाज का उत्पादन एवं विपणन की आदि की जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी।


कार्यक्रम में अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिसमें डॉ० महेश कुमार, सहायक परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा एन.आर.एल.एम. समूहों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गयी। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सहायक निबन्धन, जिला सहकारी समिति द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि वर्तमान में संचालित मिलेट मिशन योजनान्तर्गत मण्डुवा, सोयाबीन, झंगोरा आदि को जनपद में स्थापित आठ क्रय केन्द्रों के माध्यम से आगामी 31 जनवरी तक क्रय किया जा रहा है। जिसमें मण्डुवा 35.78 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से कृषकों से क्रय किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख – नन्दानगर घाट एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्टॉलों का निरीक्षण किया गया एवं भविष्य में इसी प्रकार के अन्य कार्यक्रम क्षेत्र में लगाये जाने की माँग की गयी, ताकि कृषकों द्वारा मोटे अनाज के और अधिक उत्पादन हेतु कृषकों को प्रोत्साहन मिल सके एवं विपणन की व्यवस्था हो सके। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, थराली एवं योगेश रूवाली, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, गोपेश्वर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!