थराली विधानसभा क्षेत्र के तीन विकासखंडों में हुयी एएनएम की नियुक्तियाँ

Spread the love

— थराली से रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली विधानसभा क्षेत्र के तीन विकासखंडों में 5 एएनएमों की नियुक्ति होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा में सुधार आने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। इन नियुक्तियों पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से थराली विधानसभा क्षेत्र के कई दुरस्थ क्षेत्रों में एएनएमों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पटरी से उतरती जा रही थी।इसका सबसे अधिक असर टीकाकरण अभियानों पर पड़ रहा था।इस कमी को कुछ हद तक दूर करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने देवाल ब्लाक के देवाल, मुंदोली, सवाड़, थराली ब्लाक के तलवाड़ी एवं नंदानगर के बूरा में एक-एक एएनएमों की नियुक्ति की हैं।इन नियुक्तियों पर भाजपा मंडल ईकाई थराली के अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, महामंत्री अनिल देवराड़ी, देवाल के अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा आदि ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री एवं थराली विधायक का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *