क्षेत्रीय समाचार

थराली में खुला स्थानीय उत्पादों का अपुणों बाजार

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट-थराली/देवाल-

विकासखंड मुख्यालय देवाल में गांव में उत्पादित खाद्य सामग्रियों को आसानी के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए अपुणों बाजार का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर ब्लाक के तमाम गांवों की महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ब्लाक मुख्यालय देवाल में आयोजित अपुणों बाजार एवं अन्य महिला कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए उत्तराखंड शासन के सचिव दीपक गैरौला ने कार्यक्रम स्थल बस स्टेशन देवाल में दीपप्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने महिला समुहों के द्वारा उत्पादित जैविक खाद्यनों के स्टालो का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे विश्व में जैविक खाद्य पदार्थों की भारी मांग है, इसके चलते उत्तराखंड सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उत्साहित करने के लिए तमाम कार्यक्रम संचालित कर रही हैं।इसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने मंच पर महिला मंगल दलों के द्वारा प्रस्तुत लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की जम कर सराहना की।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन एवं देवाल प्रमुख दर्शन दानू ने अतिथियों विशेषतः महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से महिलाओं के द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रत्येक सप्ताह में अपुणों बाजार के तहत देवाल में स्टाल लगाए जाएंगे ताकि किसानों को उत्पादन का सही लाभ मिल सके।

उन्होंने विकासखंड में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए इसे उपलब्धि भरा बताया।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जिपंस आशा धपोला, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख संगीत बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख हीरा सिंह, पूर्व जेष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी,रमेश गड़िया, रूपचंद्र सिंह कुंवर, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, प्रमोद बागड़ी खंड विकास अधिकारी अशोक शर्मा सहित तमाम ग्राम प्रधानों,क्षेपंस ने सचिव का स्वागत किया।इस अवसर पर विकासखंड के तमाम उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ ही महिला मंगल दलों ने झोड़ा, चांचरी सहित तमाम अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस दौरान कुमाऊं से आई छोरियां नृत्य ने कार्यक्रम को रोचक बना डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!