Front Page

रिखणीखाल के नवेतल्ली गांव से देवी देवताओं के दल का स्नान हेतु चित्रशिला प्रस्थान

-रिखणीखाल से प्रभूपाल रावत —

मकर संक्रांति के पुण्य पर्व पर देवी- देवताओं की टीम चित्रशिला नामक तीर्थ स्थल को प्रस्थान हुए।

जनपद गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम नावेतल्ली के ग्रामीण आज तीर्थस्थल चित्रशिला ,जो कि हल्द्वानी के नजदीक स्थित है,देवी देवताओं को स्नान कराने के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।प्रस्थान करने से पहले वे लोग देवी देवताओ को प्रसन्न करने के लिए भूपाल सिंह रावत के घर के ऑगन में जागर कार्यक्रम करके नाचते नाचते पूरे मार्ग पर जायेगें।ये परिवार बचे सिंह रावत,चमन सिंह,जगमोहन सिंह आदि का है।ये निजी वाहन बुक करके आज प्रस्थान कर रहे हैं।

ये लोग चित्रशिला में अपने देवी देवताओ को पुण्य स्नान करके कल तक वापस आयेगें,फिर आने के बाद भी रात्रि में जागर लगेगें।उनके साथ गुरु राजू दास व उनकी पूरी टीम गई है।वे नदी,जलाशय में नहाते समय भी जागर लगायेंगे।उस समय का दृश्य बहुत ही सुंदर व मनोरम लगता है।ये रास्ते में अपना बनाया हुआ भोजन ग्रहण करते हैं,किसी होटल,ढाबा में नहीं रहेगें।विस्तर,खाना बनाने का सामान घर से ले जायेगें।

घर में पहुंचने पर जागर लगायेंगे तथा फिर देवी देवताओ को प्रसन्न करने के लिए कयी बकरे काटे जायेगे।ये प्रथा हजारों सालों से चलती आ रही है।

इसमें मुख्य रूप से राजू दास,दान सिंह पटवाल,थान सिंह रावत,जगमोहन सिंह,चमन सिंह,भरत सिंह,बीरेन्द्र सिंह,बचे सिंह,रामेश्वरी,भूपाल सिंह रावत आदि हाजिर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!