Front Page

कोश्यारी गए मुख्यमंत्री धामी को मिलने… अलगाव और मनमुटाव की अटकलों पर फेरा पानी

देहरादून, 4 मई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल (महाराष्ट्र) श्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

राजनीतिक क्षेत्रों में गुरु चेले में मनमुटाव की चर्चाओं के बीच कोश्यारी और धामी के बीच यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण  जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार अलगाव और मनमुटाव की चर्चाओं का पटाक्षेप करने के लिए ही दोनों दिग्गजों ने यह मुलाकात की है ।  वरना मुख्यमंत्री  स्वयं कोश्यारी को मिलने उनके defence colony  स्थित निवास जा सकते थे। दोनों के रिश्ते इतने स्नेहिल और आदर पूर्ण रहे हैं कि प्रोटोकॉल दोनों के लिए ज्यादा महत्व नहीं रखता ।
पुष्कर सिंह धामी ने 2001 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत कोश्यारी जी के ओ एस डी  के तौर पर ही की थी और वह  राजनीती की सीढियाँ कोशायरी जी की उँगलियाँ पकड़  कर ही चढ़ते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!