राजनीति

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया देवाल और थराली में रोडशो, मांगे अपने लिए वोट

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली/देवाल/ग्वालदम, 21 मार्च। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी ने ग्वालदम में जनसमपर्क, देवाल एवं थराली में रोड़ शो कर वोट मांगे।

इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, राज्य मंत्री रमेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी सहित पार्टी के कई नेताओं ने भी पार्टी उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।

बुधवार को नारायणबगड़ कुलसारी आदि स्थानों पर जनसंपर्क करने के बाद रात्रि विश्राम के लिए ग्वालदम पहुंचे बलूनी एवं अन्य नेताओं ने गुरुवार को ग्वालदम में जनसमपर्क किया। उसके बाद उनका काफिला विकास खंड मुख्यालय देवाल पहुंचा जहां पर टैक्स स्टैंड से पार्टी के झंडों एवं जोरदार नारेबाजी के साथ रोड़ शो शुरू किया जोकि बाजार के अंतिम छोर तक गया और वापस बस स्टेशन तक पहुंचा जहां पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।जिस को संबोधित करते अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष लगाव है। जिस चमोली जिले को देश का आखिरी जिला कहा जाता था उसे मोदी ने देश का पहला जिला माना हैं और उसी के अनुरूप इस जिले का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अगले दशक को उत्तराखंड का दशक मानते हुए उसी के अनुरूप प्रदेश के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विकास को और तेज गति देने के लिए पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजई बनाना जरूरी हैं। उन्होंने बलूनी के पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की इस मौके परब्देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, आनंद बिष्ट, जिपंस कृष्णा बिष्ट, क्षेपंस प्रमोद मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, गणेश मिश्रा,तेजपाल रावत, जितेंद्र बिष्ट,दयाल बिष्ट, रमेश गड़िया, जीवन मिश्रा,आलम सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह गड़िया,पूर्व प्रमुख नंदी कुनियाल,जानकी बिष्ट, मंजू परिहार आदि ने रोड-शो में हिस्सेदारी की।

थराली में भी भाजपा नेताओं ने रामलीला मैदान से पार्टी के झंडों के साथ रोड शो निकाला जो कि लुवर मार्केट, मस्जिद मार्केट होते हुए एसबीआई बाजार तक गया इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, महामंत्री अनिल देवराड़ी, महिपाल भंडारी, पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह,पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, गंगा सिंह बिष्ट,दीपा भारती, जिपंस देवी जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, गिरीश चमोला, विधानसभा सह संयोजक कर्नल हरेंद्र सिंह रावत सहित भारी संख्या में भाजपाइयों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!