नरेन्द्रनगर कॉलेज के वाणिज्य विभाग में विभागीय परिषद का गठन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
नरेंद्रनगर, 28 अप्रैल। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में मंगलवार को वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से वाणिज्य विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, बैंकिंग एवं इंश्योरेंस, सोलर परियोजना, फिनटेक तथा साइबर क्राइम जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने इन विषयों के माध्यम से आधुनिक वाणिज्य और तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विभागीय परिषद के गठन के तहत आयुष शर्मा को अध्यक्ष, सुनीता थापा को उपाध्यक्ष, आदित्य रावत को सचिव, आदित्य सिंह को सह सचिव तथा धनेश मुखर्जी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त आंचल, परवीन, स्वाती, कुणाल एवं सोनाली को कक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनीता थापा ने प्रथम, सोनिका नेगी ने द्वितीय तथा सोनाली एवं साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आयुष शर्मा प्रथम, आदित्य द्वितीय तथा सोनू यादव तृतीय स्थान पर रहे। पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंशिका गौड़ ने प्रथम, आयुष शर्मा ने द्वितीय तथा सिमरन चावला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आराधना सक्सेना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. नताशा तथा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राजपाल सिंह रावत ने किया। विभागीय परिषद का गठन डॉ. हिमांशु जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. विजय प्रकाश भट्ट, डॉ. सुधा रानी तथा डॉ. रंजीता जौहरी ने निभाई।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे न केवल उनकी ज्ञानवर्धन क्षमता बढ़ती है, बल्कि महाविद्यालय के संसाधनों का भी प्रभावी उपयोग विद्यार्थियों के हित में हो पाता है।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. नूपुर गर्ग, डॉ. ज्योति शैली, डॉ. अंकिता रावत, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, डॉ. सृचना सचदेवा, डॉ. संजय कुमार, शिशुपाल रावत, विशाल त्यागी, रमेश पुंडीर, भूपेंद्र एवं रमा सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. राजपाल सिंह रावत द्वारा किया गया।
