कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने जताया जनता का आभार
कोटद्वार, 26 अप्रैल (शिवाली)। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का आज यहां पहुंचने पर देवी रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने उन्हें वोट देने के लिए कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत पर उनका, विशेषकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी का भी आभार जताया।
उन्होंने कहा कि जीत और हार अपनी जगह है, लेकिन गढ़वाल की जनता का जो प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिला है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।