Front Pageचुनाव

बद्रीनाथ उपचुनाव : कांग्रेसी लखपत बुटोला ने भी भरा परचा और दिखाया दमखम

 

-By Mahipal Gusain

गोपेश्वर, 21 जून। बद्रीनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने नामांकन दाखिल कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक रैली निकाली और बस स्टेशन में एक चुनावी सभा आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार पर चौतरफा हमले किए।

शुक्रवार को लखपत बुटोला ने अपने समर्थकों के भारी हूजूम के साथ गोपेश्वर कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और इसके बाद कलेक्ट्रेट से एक रैली निकाली जोकि सभा स्थल बस स्टेशन तक पहुंची यहां पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि तेजी के साथ देश में उनके 10 साल के कार्यकाल में तेजी के साथ महंगाई, बेरोजगार, भ्रष्टाचार बढ़ा हैं एक तरह से देश में अराजकता का माहौल बना हुआ हैं। गरीब और अधिक और अमीर और अधिक अमीर होता जा रहा इसके लिए देश के प्रधानमंत्री जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि चमोली जिले में जितने विकास के दावे किए जा रहे हैं सभी कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में हुए हैं।

 

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी से विकास के संबंध में जनता के बीच खुलासा करने का चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि रही हैं किन्तु केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना ला कर युवाओं के साथ खिलवाड़ करने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, गणेश गोदियाल, मनोज रावत, मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी सभा को संबोधित संबोधित किया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी,नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद पवांर,पीसीसी अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर सिंह बत्वार्ल, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत,यूथ जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, गिरीश आर्य, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण,भगत कुनियाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी शिक्षक जिला महामंत्री राजेंद्र रावत,मदन खनेड़ा, भक्त दर्शन बिष्ट,एम पलेठा, दुर्गा प्रसाद मैठाणी, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र बर्त्वाल, मदन लोहनी, इंटर के गढ़वाल महामंत्री अब्बल भंडारी, नरेंद्र बर्त्वाल, मोहन नेगी, राकेश फर्स्वाण, पूर्व जिपंस राजेंद्र दानू, उषा रावत,कमल रतूड़ी,ब्तेजवीर कंडेरी, इंद्र सिंह राणा आदि ने विचार व्यक्त किए।मंच का संचालन मनीष नेगी ने किया।

क्या बोले लखपत बुटोला

कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने पहले बद्रीनाथ के विधायकी से इस्तीफा दिया और अब एक बार फिर से जनता से वोट मांग रहे हैं। इस बार जनता निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी को बेहतरीन जवाब देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!