राजनीति

कोंग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आग्रह किया

—गौचर से दिगपाल गुसाईं की रिपोर्ट —
नगर कांग्रेस द्वारा पालिका क्षेत्र के बसन्तपुर में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत महिलाओं ,बुजुर्गों एवं युवा साथियों के साथ जन संबाद कर आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आग्रह किया गया।


नगर अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय महिलाओं ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि वे लंबे समय से रास्ते,पथ प्रकाश,साफ सफाई आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा आप लोगों ने पालिका में कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा होगा। आने वाले निकाय ौचुनाव व लोकसभा चुनाव में आप लोगों को तुलना करने के बाद ही अपने मत का प्रयोग ौकरना होगा। तभी क्षेत्र का विकास संभव है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार ने हाथ से हाथ जोडों अभियान पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में महिला संगठन अध्यक्ष पिंकी देवी, एस सी महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबली देवी, पालिका सभासद अजय किशोर भण्डारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी, पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व कृषि अधिकारी मदन लाल टमटा, जिला महामंत्री हरीश नयाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष कोहली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धूमी लाल , असरफी देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नगर महामंत्री मनोज नेगी, महावीर नेगी,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी, महिला संगठन अध्यक्ष पिंकी देवी, पूर्व कृषि अधिकारी मदनलाल टम्टा,युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनीष कोहली,जिला महामंत्री हरीश नयाल, नगर उपाध्यक्ष संतोष कोहली, प्रेम सिंह नेगी, बबली देवी,सुनीता देवी,महेशी देवी, गोपाल लाल, दिनेश लाल,कमलेश,सरिता देवी, धूमा देवी, रजनी देवी, उर्मिला देवी,संगीता देवी,शांति देवी, बीना देवी, लीला देवी,सरला देवी, सर्वेश्वरी देवी उर्मिला देवी सुलोचना देवी, राकेश कुमार, बृजमोहन, कुंदन टम्टा, दरपाल लाल, महेश्वरी देवी,कबूतरी देवी, कमला देवी, रेखा देवी,अशर्फी देवी,गुड्डी देवी, सुमित्रा देवी, विमला देवी, पिंकी देवी,ममता देवी, सरस्वती देवी, पूजा देवी, सपना देवी,ज्योति देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!