Front Page

जयन्ती पर कांग्रेसियों ने दी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि

देहरादून, 25   दिसंबर । वीर  चन्द्र सिंह गढ़वाली की जयन्ती के असवर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर करन माहरा ने उत्तरखंड के सपूत वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली के अदम्य साहस का बखान करते हुए कहा कि अंग्रेजी सेना के आदेश के बावजूद भी वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली ने आजादी के आन्दोलन की लड़ाई लडने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से साफ इंकार दिया था। उन्होंने कहा कि इस कदम से गुस्साए अंग्रेजों ने वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली  को काला  पानी की सजा और उनकी  सारी संपत्ति जब्त कर दी । उनकी पदावनती करते हुए उन्हें हवलदार मेजर से सैनिक बना दिया गया,परन्तु वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली ने कभी भी अपने सिद्वान्तों से समझौता नही किया। महारा ने कहा कि गढ़वाली  के अदम्य साहस से न केवल उत्तराखण्ड  बल्कि पूरे भारत वर्ष का मस्तक ऊॅचा हुआ हैं। इस अवसर पर माहरा ने कहा कि वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली जी जैसे महान यौद्वा बार बार उत्तराखण्ड की देवभूमि में जन्म लेते रहेें,उत्तराखण्ड उनपर सदेव गर्व करेगा और इतिहास के पन्नों में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट सलाहकार अमरजीत सिंह महेन्द्र सिंह नेगी , प्रवक्ता आशीष नौटियालए सुनीता प्रकाश अनुराधा तिवाडीए सावित्री थापा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!