Front Page

पेयजल निगम में मनमानी पोस्टिंग और मुंहमांगी जिम्मेदारियों के तोहफ़े का राज क्या?

 चार -चार वरिष्ठ मुख्य अभियंताओं की अनदेखी कर अधीक्षण अभियंता को मुख्यालय का प्रभारी मुख्य अभियंता बना दिया

देहरादून, 2 अगस्त। उत्तराखंड में ज़ीरो टॉलरेंस और सुशासन का खूब ढोल पीटा रह है। लेकिन कुछ चाहेतो को मनमानी पोस्टिंग और मुंहमांगी जिम्मेदारियों के तोहफ़े दिये जाने से सरकार के दावों और इरादों पर स्वतः ही  सवाल खड़े हो रहे है।जिसका ताजा उदाहरण पेयजल निगम में हैं।

जल निगम के अधीक्षण अभियंता संजय सिंह पर शासन के अधिकारीयों की मेहरबानियां चर्चा का विषय बनी हुयी  हैं।अधीक्षण अभियंता संजय सिंह के पास पौड़ी में गढ़वाल के प्रभारी मुख्य अभियन्ता का चार्ज था। इसके साथ ही शासन ने उन पर मेहरबानी करते हुए पेयजल निगम के मुख्यालय में भी प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दे दिया है। जबकि पेयजल निगम मुख्यालय में चार मुख्य अभियंता पहले से ही तैनात है।

मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास रत हैं । बताया जाता है कि  सीएम धामी सहयोगी मंत्रियों केविभागों पर भी नज़र रखते हैँ। वह कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने में हिचकिचा नहीं रहे हैं । इसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं । लेकिन मुख्यमंत्री के विभाग पेयजल निगम में ही चहेतों को सीधा लाभ पहुंचाया जाना सरकार के सुशासन के दावे को कठघरे में खड़ा कर रहा है।

पेयजल निगम में वर्तमान समय में चार मुख्य अभियंता तैनात है जिसमें अनुज कौशिक, सुजीत विकास, राजवर सिंह व प्रणय पुरोहित शामिल हैं। इसके बावजूद भी पौड़ी में मुख्य अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता ( सिविल) संजय सिंह को प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दे दिया गया। इसके साथ ही शासन के अधिकारियों के संजय सिंह पर मेहरबानी यहीं पूरी नहीं हुई। पेयजल निगम में भी उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दे दिया गया। जबकि पेयजल निगम के मुख्यालय कैंपस में चार मुख्य अभियंता है।

संजय सिंह पर की जा रही बेहरबानी सीधे तौर पर सवाल खडे़ करती है। पौड़ी मुख्य अभियंता का कार्यालय पेयजल निगम मुख्यालय से 100 किलो मीटर से भी दूर है। शासन के अधिकारियों ने संजय सिंह को देहरादून में जमाए रखने के लिए सांठ गांठ कर मुख्यालय में प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दिया है।विभागीय जानकारों के अनुसार संजय सिंह प्रभारी मुख्य अभिंयता मुख्यालय पेयजल निगम के चार्ज के चलते पौड़ी की अनदेखी कर रहे हैं।

संजय सिंह के काम की कर रहा हूॅ मॉनिटरिंगः एससी पंत

अधीक्षण अभिंयता संजय सिंह को पेयजल निगम में पौड़ी व पेयजल निगम मुख्यालय में प्रभारी मुख्य अभियंता के चार्ज दिये जाने पर प्रबंध निदेशक पेयजल निगम एससी पंत का कहना है कि शासन ने ही संजय सिंह का पौड़ी में प्रभारी मुख्य अभियंता व पेयजल निगम मुख्यालय में भी प्रभारी मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी दी है। इसका निदेशक स्तर पर कोई निर्णय नहीं है। लेकिन मैं खुद संजय सिंह के काम की मॉनिटरिंग कर रहा हूॅ। पौड़ी में संजय सिंह की अनुपस्थित पर उन्होंने कहा कि पौड़ी की अनदेखी कतई मंजूर नहीं है। संजय सिंह को साफ निर्देश दिए गए है कि पौड़ी में ज्यादा से ज्यादा समय दें।

क्या कहता है नियम ?

अधीक्षण अभिंयता संजय सिंह को पेयजल निगम में पौड़ी व पेयजल निगम मुख्यालय में प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दिया गया है। लेकिन नियम यह कहता है कि अगर विभाग में मुख्य अभियंता की कमी है तो तभी प्रभारी के तौर पर चार्ज दिया जाता है। जबकि पेयजल निगम में चार-चार मुख्य अभियंता तैनात है फिर भी एक अधीक्षण अभियंता को दो-दो प्रभारी मुख्य अभियंता का चार्ज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!