पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूड़ी के दिमाग़ का हुआ सफल ऑपरेशन, धामी ने जाना हालचाल
देहरादून, 14 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के CMI अस्पताल जा कर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का हालचाल जाना। खड़ूड़ी की CMI में ब्रेन सर्जरी हुयी है।
सरकारी सूचना के अनुसार जनरल खंडूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफल रही है। अस्पताल मे मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र मनीष खंडूड़ी और सर्जन डॉक्टर महेश कुड़ियाल से जनरल खंडूड़ी के स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली। डॉक्टर कुड़ियाल के अनुसार ब्रेन सर्जरी सफल रही।