गंगा केवल एक नदी नहीं,देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवम् पर्यावरणीय पहचान
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में गंगा चैंपियंस क्लब के वॉलंटियर्स और गुरुजन अनमोल योगदान के लिए सम्मानित

मुरादाबाद, 10 मई। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में गंगा चैंपियंस क्लब की ओर से प्रमाण-पत्र वितरण समारोह एवम् सदस्य मिलन कार्यक्रम में सक्रिय छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों एवम् शिक्षक-स्वयंसेवकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में गंगा स्वच्छता, जन-जागरूकता रैली, घाट सफाई अभियान, वृक्षारोपण, कार्यशालाओं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों एवं शिक्षक-स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा, गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय पहचान है। युवाओं की भागीदारी से ही स्वच्छ गंगा का सपना साकार हो सकता है।
इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शंखनाद हुआ। टीएमयू एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन प्रो. प्रवीण जैन ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, गंगा संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गंगा चैंपियंस क्लब के नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश दत्त भट्ट, क्लब की सलाहकार डॉ. सुषमा सिंह और डॉ. सोनाली सिंह के संग-संग डॉ. महेश सिंह, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. अमित कुमार मौर्य, डॉ. मनदीप रावत, डॉ. उपासना आदि मौजूद रहे। संचालन की जिम्मेदारी क्लब के सक्रिय सदस्यों- लोचन व्यास और आनंद राज ने संभाली।
