क्षेत्रीय समाचार

गौचर के व्यापारियो ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

गौचर, 15  अगस्त (गुसाईं)। नगर व्यापार मंडल गौचर ने रामलीला मैदान में सामूहिक रूप से 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ ही देश के आजादी के बीर सपूतों को याद किया।
झंडा व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल द्वारा फहराया गया। इस अवसर उन्होंने आजादी के बीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भारत को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है आज उनको याद करते हुए हमें गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके पद चिन्हों पर चल कर देश को समृद्ध बनाने के आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी ने भी बीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अजय किशोर भंडारी, सुनील लिंगवाल,हरीश नयाल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!