सुरक्षा

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्ध पोत ने संकट में फंसे एमवी आइलैंडर जहाज को बचाने में मदद की

नयी दिल्ली, 25 फ़रवरी। पलाऊ देश के ध्वज वाहक एमवी आइलैंडर जहाज में  गत दिवस ड्रोन/मिसाइल द्वारा संभावित हमले के बाद आग लग गई थी। संकट में फंसे इसे पोत के सहायता आग्रह पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी 2024 की दोपहर में भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत इस जहाज के आसपास के क्षेत्र में पहुंचे।  भारत के युद्धक पोत समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात मिशन के रूप में कार्य करते हैं।

भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध निपटान विशेषज्ञ उस जहाज पर चढ़े और किसी भी अन्य जोखिम से बचाने के लिए इस पर सहायक गतिविधियां संचालित कीं। इसके बाद जहाज को आगे के बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता भी दी गई।

चिकित्सा सहायता देने के अनुरोध पर भारत का एक चिकित्सीय सहायता दल भी जहाज पर चढ़ गया और उसने चालक दल के एक घायल सदस्य को हरसंभव सहायता प्रदान की।

इस तरह से भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास व्यापारिक जहाजरानी और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!