गायब विवाहिता की दिल्ली में मिली लोकेशन, पति ने दर्ज की पिता के खिलाफ शिकायत
-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 2 दिसंबर। थाना क्षेत्र थराली से एक 21 वर्षीय विवाहित युवती एक सप्ताह पूर्व थराली बाजार से लापता हो गई हैं।इस संबंध में विवाहिता के पिता ने जहां उसकी थराली थाने में गुमशुदगी दर्ज की हैं।वही उसके पति ने भी उपजिलाधिकारी थराली को एक पत्र सौंप कर उसके मायके वालों पर ही विवाहित को कही और भेज देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार गुमशुदा की लोकेशन दिल्ली में मिल रही हैं।वह वहां पर एक युवक के साथ रह रही है।
विकास खंड थराली के अंतर्गत रतगांव निवासी अब्बल सिंह ने थराली थाने में दी तहरीर में बताया हैं कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री गंगोत्री का विवाह तीन वर्ष पूर्व विकास खंड देवाल के अंतर्गत हरनी पटवारी क्षेत्र मंदोली के जयवीर सिंह के साथ हुआ था।17 नवंबर को विवाहित अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए रतगांव आई थी। 24 नवंबर को वह अपने ससुराल हरनी के लिए रतगांव से चली थी और एक छोटे वाहन में बैठ कर कोटडीप थराली उतर गई थी।उसके बाद वह कहा गई उसका कुछ भी पता नही चल पा रहा है। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ भी कर ली किंतु उसका कुछ भी पता नही चल पा रहा हैं।
इस संबंध में उन्होंने विवाहित की गुमशुदगी दर्ज करने की थाने से गुहार लगाई है। इस संबंध में थराली थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि विवाहित की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई हैं।उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली बताया कि विवाहित से थराली पुलिस सब-इंस्पेक्टर शिखा से फोन पर बातचीत भी हुई है। विवाहिता का कहना है कि वह अपनी मर्जी से सोल डुंग्री के एक युवक के साथ रह रही है। और भविष्य में भी उसी के साथ रहेंगी।
उधर गुमशुदा के पति जयवीर सिंह ने उपजिलाधिकारी थराली को पत्र सौंप कर पत्र में आरोप लगाया है कि विवाहित के मायके वालों ने ही विवाहित को कही गुम कर दिया है। विवाहित अपने साथ करीब तीन लाख के जेवरात ले गई।उसने उपजिलाधिकारी से विवाहिता , उसके पिता एवं माता के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानून कार्रवाई की मांग की हैं।
