धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

बधाण की नंदादेवी की लोकजात 10 वें पड़ाव फल्दिया गांव पहुंची

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली/देवाल, 18 सितम्बर। बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोक राजजात यात्रा मंगलवार को अपने 11 वें पड़ाव मंदोली गांव में प्रवास करेंगी। सोमवार को नंदा की उत्सव डोली अपने नवें पड़ाव बेराधार से अट्ठू ,इच्छोली, हाट कल्याणी होते हुए 10 वें पड़ाव फल्दिया गांव पहुंच गई हैं। इस दौरान पहली बार नंदा यात्रा के अट्ठू गांव पहुंचने पर गांव के देवी भक्तों ने यात्रा का भव्य रूप से स्वागत करते हुए देवी को विदा किया। पूरे यात्रा मार्ग पर देवी भक्तों ने यात्रा का गाजे-बाजों ढोल-नगाड़ो एवं माता के जयकारों के साथ भव्य रूप से स्वागत एवं विदाई की।


सोमवार को लोक राजजात यात्रा अपने नवें पड़ाव बेराधार से आगे के लिए रवाना हुई इस दौरान देवी के जोरदार जयकारों के बीच बेराधार से अगले पड़ाव के लिए यात्रा को विदा की। इसके बाद यात्रा अट्ठू गांव पहुंची जहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, गांव के प्रधान नंदाबल्लभ मिश्रा, पूर्व प्रधान चंद्रकांत मिश्रा,मदन मिश्रा,क्षेपंस प्रमोद मिश्रा,सरपंच प्रयाग मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, केडी मिश्रा, कैलाश मिश्रा, सुनीता मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, बिमला मिश्रा आदि के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया।

 

इसके बाद यात्रा दोपहर के भोज के लिए इच्छोली गांव पहुंची यहां पर देवाल,सेलखोला आदि गांवों के नंदा भक्तों ने देवी की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। इस मौके पर देवाल के पूर्व प्रधान नरेंद्र बिष्ट,मंजू मिश्रा, नवीन मिश्रा, मोहन बिष्ट, कुंदन बिष्ट, नवीन पंत, मदनमोहन मिश्रा,हेम मिश्रा, ममंद अध्यक्ष पुष्पा देवी आदि ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा हाट कल्याणी गांव पहुंची यहां पर भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर प्रधान मनोज मिश्रा,दिवान बिष्ट,जय सिंह नेगी, उपेंद्र मिश्रा,दयाल बिष्ट, कुंदन नेगी, ममंद अध्यक्ष कलावती देवी, पूर्व क्षेपंस पुष्पा देवी, हेमा देवी आदि ने ग्रामीणों के साथ यात्रा का स्वागत एवं विदाई की।

देर सांय यात्रा फल्दिया गांव पहुंची जहां पर देवी यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रधान तुलसी देवी, कनिष्ठ प्रमुख हीरा बिष्ट, ममंद अध्यक्ष गीता देवी,युमंद अध्यक्ष खड़क सिंह,खीम सिंह परिहार, कुंदन परिहार, महावीर बिष्ट, मेहरबान सिंह, बलवंत सिंह आदि ने यात्र का स्वागत किया।

इस दौरान कुरूड कमेटी अध्यक्ष नरेश गौड़, पूर्व अध्यक्ष मंशा राम गौड़,पुजारी राजेश गौड़ योगंबर गौड़, किशोर गौड़, दयाराम गौड़, सुनील गौड़, रिंकू गौड़,लक्ष्मी गौड़, अनसुया प्रसाद गौड़ आदि ने भक्तों की पूजाएं सम्पन्न करवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!