Front Page

जसपाल राणा की माता श्यामा देवी का निधन

नई दिल्ली 28 जून। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थीं। बताया जा रहा है कि पुत्र के निधन के बाद उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा था, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती श्याम देवी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उल्लेखनीय है कि जसपाल राणा का हाल ही में निधन हुआ था। उनके निधन के कुछ ही दिनों बाद उनकी माता ने भी अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना से राणा परिवार पर दोहरा वज्रपात हुआ है। उनके निधन पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राजनेता नारायण सिंह राणा  की धर्मपत्नी एवं प्रख्यात भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा जी की माता श्रीमती श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!