सेवा, सुशासन, समर्पण कार्यक्रम के तहत पोखरी में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर संपन्न
पोखरी, 27 जुलाई (राणा)। सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोखरी में आयोजित तीन दिवसीय बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर 133 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। तीन दिनों तक चले इस शिविर में फिजिशियन, सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, नेत्र एवं दंत रोग विशेषज्ञों सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
समापन दिवस पर सामान्य रोग, हड्डी रोग, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र तथा दंत रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने कुल 133 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की।
शिविर में फिजिशियन डॉ. श्रेय कुमार, सर्जन डॉ. दीपक नेगी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता, डॉ. मोहिनी, डॉ. सनी चौधरी, बीपीएम राहुल विष्ट सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
