राजनीति

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया

देहरादून, 27मई। प्रदेश कांग्रेस  कार्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न,  पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस जनों ने आज नेहरू के चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए उनका स्मरण किया।

इस अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पं0 जवाहर लाल नेहरू  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए ’’भारत निर्माण में पण्डित जवाहर लाल नेहरू के योगदान को याद किया। करन माहरा ने पं0 नेहरू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पण्डित जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किये त्याग और योगदान पर हमें गर्व है। उन्होंने प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और आधुनिकि भारत की जो आधारशिला रखने में योगदान दिया उसके लिए हम सब भारतवासी उन्हें कृतज्ञता से याद करते हुए नमन करते हैं। पं0 जवाहरलाल नेहरू के पंचशील के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में समाजवाद, लोकतंत्र व नियोजन का नया प्रयोग किया था जिससे पूरे विश्व में लोकतंत्र की बयार कोे नई दिशा मिली थी। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव खड़ी की थी। आजाद भारत की मजबूत अर्थ व्यवस्था की बुनियाद उनके कुशल नेतृत्व व दूरदृष्टि व विकास की सोच के कारण ही पड़ पाई थी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता प0 नेहरू बहुलतावादी समाज, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय तथा साझा समृद्धि के लिए राष्ट्र के संसाधनों पर समान अधिकार और अवसर के पक्षधर थे। उन्होंने भारत की एकता, सम्प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने तथा विभाजनकारी विचारधारा की राजनैतिक शक्तियों का मुकाबला करने का मार्ग दिखाया तथा गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का सूत्रपात किया तथा विश्व के राष्ट्रों में भारत के गौरव को बढ़ाकर विश्व नेतृत्व की भूमिका में खड़ा किया। हमे उनके दिखाये मार्ग पर चलकर साम्प्रदायिकता, घृणा और हिंसा को बढ़ावा देने का काम करने वाली शक्तियों का डटकर मुकालबा करना है।

इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी का स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज हम सबको पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के बताये हुए रास्ते में चलकर देश को प्रगति की ओर ले जाने का काम करना है। यही उन्हें सच्ची श्रद्वाजंलि होगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के नेतृत्व में सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के ’’सर्वधर्म संभाव’’ को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी गोदावरी थापली, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसवन्दिर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, राजेश चमोली, मोहन काला, आशीष नौटियाल, सुलेमान अली, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, गोपाल सिंह गडिया, गुल मोहम्मद, दिनेश व्यास ललित भद्री, उदयवीर पंवार, अनुराधा तिवाडी सविता थापा सुदेश, अर्जुन पासी आदि कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!