पर्यावरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पनाई में हुआ पौधारोपण

गौचर, 5 जून (गुसाईं)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्राम पनाई, गौचर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वॉलंटियर देवेंद्र कुमार पनियाल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए पौधारोपण करने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व सभासद अजय किशोर भंडारी, वार्ड संख्या-1 के सभासद गौरव कपूर, रितेश नेगी, लक्ष्मण सिंह पटवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!