क्राइम

शराब के नशे में पड़ोसियों से गाली-गलौज करने पर पुलिस की कार्रवाई

पोखरी,  14  जून। । क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पोखरी पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में ग्राम देवर वल्ला निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में थाना पोखरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवर वल्ला निवासी हरीश चन्द्र शराब के नशे में पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज कर रहा है तथा क्षेत्र में हो-हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे समझाने तथा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे की हालत में लगातार हंगामा करता रहा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना पोखरी लाया, जहां उसके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!