क्राइमक्षेत्रीय समाचार

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले का पुलिस एक्ट में चालान

पोखरी, 26 जून (राणा)। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत थाना पोखरी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका पुलिस एक्ट में चालान किया।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि द्वारिका कुमार, निवासी मसोली (पोखरी), सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था तथा शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना पोखरी लाई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। थाना पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था भंग करने और लोगों के लिए असुविधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!