क्षेत्रीय समाचार

जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया 10 नवंबर से गृह क्षेत्र पिंडर घाटी का दौरा करेंगे

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 8 नवंबर। राज्य मंत्री स्तर के जलागम परिषद के उपाध्यक्ष पद  ग्रहण करने के बाद पिंडर  घाटी के मूल निवासी रमशरमेश सिंह गड़िया पहली बार 10 नवंबर को अपने गृह क्षेत्र का दौरा करेंगे। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पिंडर घाटी आगमन पर उनके भव्य स्वागत की भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

भाजपा मंडल ईकाई देवाल के मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा एवं महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा ने बताया कि देवाल विकासखंड के अंतिम गांव हरमल के मूल निवासी रमेश सिंह गड़िया 10 नवंबर को प्रातः 10 बजे कर्णप्रयाग से नंदासैण के लिए रवाना होंगे 11 बजे वे नंदासैण में आयोजित पर्यावरण संबर्धन एवं विकास मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।1.30 बजे गड़िया नंदासैण से प्रस्थान कर 3.30 बजें पिंडर घाटी के ब्लाक मुख्यालय नारायणबगड़ पहुंचेंगे जहां पर वे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।4 बजें वें नारायणबगड़ से पंती,मींगगदेरा,हरमनी, कुलसारी होते हुए 4.30 थराली पहुंचेंगे यहां पर भी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे 5 बजें वें थराली से प्रस्थान कर सांय 5.30 बजे देवाल पहुंचेंगे यहां पर वे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर यही पर रात्रि विश्राम करेंगे। 11 नवंबर को गड़िया 8 बजें खेता मानमती के लिए देवाल से रवाना होंगे और 10 बजें खेता पहुंचेंगे जहां पर वें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से भेट कर क्षेत्रीय समस्याओं से रूबरू होंगे। दोपहर 12 बजें वें पुनः देवाल के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम यही पर करेंगे।12 नवंबर को भी गड़िया देवाल में ही प्रवास करेंगे। बताया कि गड़िया को राज्य मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पिंडर घाटी आने पर उनके भव्य स्वागत की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!