शिक्षा/साहित्य

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विभागीय परिषद की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 

नरेंद्रनगर, 18 अप्रैल। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के कला संकाय की ओर से छात्र विभागीय परिषद की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत निबंध, कविता पाठ, क्विज, स्लोगन, पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

हिंदी विभाग, इतिहास विभाग और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक रावत (बीए षष्ठ सेमेस्टर), संजना (बीए षष्ठ सेमेस्टर) तथा अरुणोदय (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिशा (बीए चतुर्थ सेमेस्टर) और कंचन पुंडीर (बीए चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान, जबकि संजना (बीए षष्ठ सेमेस्टर) और अनामिका रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कविता पाठ प्रतियोगिता में दिशा, दिया जोशी और संजना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निकिता को भी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सराहा गया।

अंग्रेजी विभाग और मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में शिवानी (बीए द्वितीय सेमेस्टर) और संजना (बीए षष्ठ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी और निशा रावत द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आर्यन और दिशा ने प्रथम स्थान, जबकि साक्षी और अपर्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में दिशा ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय तथा नीलम और अभिषेक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रणिता नंद ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।

निर्णायक मंडल में डॉ. हिमांशु जोशी, डॉ. विजय भट्ट और डॉ. कमल बिष्ट ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. सृचना सचदेवा, डॉ. नताशा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सुधा रानी, डॉ. नुपुर, डॉ. मनोज, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. रंजीता जौहरी, डॉ. सोनी तिलारा, डॉ. आराधना, विशाल त्यागी, शीशपाल रावत, श्रीमती रंजना, सोनिया, वर्षा सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. जितेंद्र नौटियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!