धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य ने देवाल और थराली में विभिन्न स्थानों पर धर्मसभाओं को किया सम्बोधित

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 9 जून। ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 ने विकास खंड देवाल के लाटू धाम वांण में धर्मशाला, मंदिर का जीर्णोद्धार करने की घोषणा की। इसके उन्होंने लोहाजगं स्थिति भगवती मंदिर में दर्शन किए फिर उनका काफिला सवाड़ गांव पहुंचा जहां पर उन्होंने भराड़ेश्वर महादेव के मंदिर में दर्शन किए और देर सायं थराली में बेतालेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए । शंकराचार्य ने रामलीला मैदान थराली में आयोजित राम कथा में प्रवचन देते हुए संतान धर्म की परंपराओं का पालन करने की आमजन से अपील की।

चमोली मंगलम यात्रा के तहत शुक्रवार को शंकराचार्य का काफिला देर सायं लाटू धाम वांण पहुंचा जहां पर वांण सहित आसपास के लोगों ने शंकराचार्य का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया। उन्होंने इसी गांव में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को उन्होंने लाटू धाम स्थित मंदिर में जाकर दर्शन किए एवं विश्व कल्याण की कामना भगवान लाटू से की। इस दौरान शंकराचार्य ने एक धर्म सभा को संबोधित करते हुए विश्व कल्याण के लिए सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने शंकराचार्य के सम्मान में झोडे, चांचरी भी प्रस्तुत किए।

इस मौके पर शंकराचार्य के धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती, आशुतोष डिमरी, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी महाराज आदि ने धर्म सभा को संबोधित किया। वांण में हाट कल्याणी वार्ड के जिपंस कृष्णा बिष्ट, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, क्षेपंस रामेश्वरी देवी,लाटू मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट,हीरा सिंह बुग्याली,हीरा सिंह पहाड़ी, मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र नेता महावीर बिष्ट आदि के नेतृत्व में शंकराचार्य का स्वागत किया।

इसके बाद शंकराचार्य राज्य के सैनिक बाहुल्य गांवों में सुमार सवाड़ गांव पहुंचे जहां पर सवाड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शंकराचार्य ने भराड़ेश्वर महादेव के मंदिर में जाकर दर्शन किए।

सवाड़ में आयोजित धर्म सभा में उन्होंने भराडेश्वर महादेव के संबंध में पुख्ता प्रमाण देने पर इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का आश्वासन दिया।सवाड़ में शहीद मेला समिति के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, जिपंस आशा धपोला, प्रधान कंचना मेहरा,धन सिंह धपोला, डॉ कृपाल सिंह भंडारी,सोबन सिंह खत्री, महावीर भंडारी, दर्शन धपोला, महिपाल मेहरा, प्रदीप बिष्ट, पूर्व प्रधान विरेंद्र बिष्ट, कमला मेहरा आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शंकराचार्य का भव्य रूप से स्वागत किया।

इसके बाद रामलीला मैदान थराली में आयोजित राम कथा में प्रवचन देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में जन्म लोक कल्याण के लिए लिया,कहाकि 33 करोड़ देवी-देवताओं में रामचंद्र भगवान सब दयाल हैं।उनकी छोटी सी स्तूति से ही वे प्रसन्न होकर कर लोगों का कल्याण कर देते हैं। करीब पौन घंटे दिए गए प्रवचनों के अंत में शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं से लोककल्याण की भावना से कार्य करने की अपील की।इस मौके पर बनी बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली के महंत रजनीश गिरी महाराज, कोटेश्व रूद्रप्रयाग के मंहत 108 शिवानंद गिरी महाराज, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, विनोद रावत, हरीश पंत, गंगा सिंह बिष्ट, प्रीतम सिंह रावत, डॉ हरपाल सिंह नेगी, कथावाचिका राधिका जोशी, नवीन जोशी आदि के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!