पर्यावरण

हरेला पर्व पर छात्र-छात्राओं नेपर्यावरण रैली निकाल कर वृक्षारोपण किया

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 24 जुलाई। शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कालेज चेपड़ो के छात्र-छात्राओं ने हरेला कार्यक्रम के तहत वन विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पर्यावरण रैली निकाल कर वृक्षारोपण किया।

छात्र-छात्राओं ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत एक रैली निकाली।इस दौरान छात्र-छात्राओं पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण लें कर नारे लगाते हुए गीत गाए। इसके बाद कालेज परिसर के आसपास चारापत्ती एवं फलदार पौधों का रोपण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें कालेज के प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह गड़िया ने कहा कि लगता पूरे विश्व का पर्यावरण बिगड़ता जा रही हैं। जिससे मानव जाति के साथ ही सभी जीव जन्तु के जीवन पर खतरा मंडराता जा रहा हैं। इससे निजात पाने का सरल एवं ठोस उपाय अधिकाधिक पौधों रोपण कर रोपित पौधों का संरक्षण करना ही है।

इस मौके पर चेपड़ो के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र रावत, ग्राम प्रधान दर्शन सिंह शाह,महिला मंगल दल की अध्यक्ष नीतू देवी,वन दरोगा कंचन सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र भंडारी,वन आरक्षी लक्ष्मी प्रसाद जोशी, नारायण सिंह रावत, हिमांशु कुमार,शशि प्रसाद, प्रकाश देवराड़ी,ममंद की दीपा देवी, महेशी देवी,विपुल पंवार, कालेज के राजपाल नेगी, महिपाल आर्य, शिवलाल मैतोला,जीवन मिश्रा, कलावती तिवाड़ी, एकता पुरोहित, तृप्ति वाला बिष्ट, गौतम रावत, सुमन सोनी,मनीषा देवराड़ी, दिनेश चन्द्र रणजीत सिंह आदि ने वृक्षारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!