थराली महाविद्यालय का नामकरण शेरसिंह दानू के नम ओर

Spread the love

– रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 24 अगस्त।इस विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय देवाल का नाम पूर्व विधायक शेर सिंह दोनों के नाम पर रखे जाने एवं नंदानगर विकासखंड मुख्यालय को नगर पंचायत बनाएं जाने का शासनादेश जारी होने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए देवाल व नंदानगर के नागरिकों को बधाई दी जबकि दोनो ही ब्लाकों के नागरिकों ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक टम्टा का प्रयास बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

अभाज्य उत्तर प्रदेश के दौरान सुदूरवर्ती गांव पिनाऊं के मूलनिवासी एवं पिंडर घाटी के एक मात्र विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू की स्मृति को चिरस्थाई बनने के लिए उनके नाम पर देवाल क्षेत्र में किसी बड़े संस्थान का नाम पूर्व विधायक के नाम पर रखने के लिए जबतब मांग उठती रही थी।जिस पर थराली के विधायक ने विशेष प्रयास किया और राजकीय महाविद्यालय देवाल का नाम स्वर्गीय विधायक के नाम से रखने का शासनादेश सरकार ने जारी कर दिया है।इस पर देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, आनंद बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र बिष्ट, प्रधान जीवन मिश्रा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जानकी बिष्ट आदि ने विधायक का आभार व्यक्त किया।उधर नंदानगर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का जीओ जारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदानगर के अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष खिलाप सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख भारती फर्स्वाण, वरिष्ठ नेता कर्नल हरेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी, जिपंस नमीता रावत, अधिवक्ता डीपी पुरोहित, संजय देवराड़ी, देवेश्वरी गौड़ आदि ने प्रशंता व्यक्त करते हुए इसे विधायक टम्टा के प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!