क्षेत्रीय समाचार

थराली के विधायक दूरस्थ-दुर्गम क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू

 

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट –
थराली, 6 अप्रैल।थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों चोटिंग, मानमती, खेता, मेलखेत, नलधुरा, मोपाटा, कोटेडा, चौड़,बलाण, हिमनी, घेस, लौसरी आदि गांवों का दो दिवसीय भ्रमण कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो कर निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके पर विधायक ने विधायक निधि से मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए अपना पिटारा भी खोला।

दूरस्थ  गांवों में पहली बार पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं एवं बाजे गाजों के साथ भव्य रूप से विधायक एवं उनके साथ चल रहे नेताओं का स्वागत किया।

देवाल ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान विधायक श्री टम्टा ने केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विकास योजना की जानकारी देते हुए अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी वरियता में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि के क्षेत्र में विशेष ध्यान केन्द्रित किए हुए हैं

उन्होंने विकास के लिए एकजुटता की अपील की।इस अवसर पर विधायक ने चोटिंग,मोपाटा,नलधुरा,चौड़, हिमानी के मंदिरों का सौंदर्यीकरण किए जाने की घोषणा की।

देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सेवा निवृत्त कर्नल हरेंद्र रावत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नन्दा देवी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जानकी बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुबोध फर्स्वाण,महामंत्री युवराज बसेड़ा,प्रधान कैल जीवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट,पूर्व प्रधान खिलाप सिंह, पूर्व रेंजर एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद सोनी,वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र कुनियाल,सोबन सिंह खत्री, जितेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा की नंदी कुनियाल, दीपा देवी, मोपाटा में रूप सिंह कुंवर, क्षेपंस जसवंत सिंह कुंवर,देव सिंह,चोटिंग में चैन सिंह दानू, बलवंत सिंह दानू,मेलखेत में विजय जोशी,नलधूरा में घनश्याम जोशी,दिलमणी जोशी,राम चंद्र जोशी, चौड़ में क्षेपंस नीमा कोटेड़ी, प्रधान कुंदन कोटेड़ी, कोटेड़ा प्रधान मोहन रावत, बलाण में प्रधान कविता देवी,क्षेपंस राधा देवी,हिमनी में पूर्व क्षेपंस कलम पटाकी, बलवंत सिंह, प्रधान हीरा देवी, कुंदन सिंह महिपाल सिंह, ममंद अध्यक्ष गीता देवी,घेस में प्रधान कलावती देवी,उप प्रधान धन सिंह बिष्ट,पदम राम, पुष्कर सिंह,सोबन सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।


——-
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हिमनी गांव में मनाया गया।इस मौके पर विधायक ने मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत के बलबूते ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिसे कायम रखें रहने के लिए पार्टीजनों को एक जुट रहकर कार्य करने की अपील की।इस मौके पर तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!