Front Page

भारत में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 31,12,184 हुयी

 

 

नयी दिल्ली, 11  दिसंबर।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल के अनुसार, 04.12.2024 तक देश में पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या निम्नलिखित है:

राज्य ईवी की संख्या आईसीई वाहनों की संख्या कुल वाहन ईवी अपनाने की दर
कुल पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन 28,55,015 27,96,24,745 28,24,79,760 1.01%
कुल पंजीकृत इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन 2,57,169 8,12,79,805 8,15,36,974 0.32 %

यह जानकारी भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने  मंगलवार को  लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल के अनुसार, 04.12.2024 तक ओडिशा राज्य में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की संख्या और ईवी अपनाने की दर निम्नलिखित है: –

 

राज्य ईवी की संख्या आईसीई वाहनों की संख्या कुल वाहन ईवी अपनाने की दर
ओडिशा 1,45,479 1,16,17,311 1,17,62,790 1.24%

 

ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), पुणे की स्थापना 1966 में देश में ऑटोमोटिव अनुसंधान एवं विकास के लिए भारत सरकार के साथ ऑटोमोटिव उद्योग द्वारा की गई थी। इसके अलावा, देश में भारी उद्योग मंत्रालय के तहत निम्नलिखित परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास केंद्र संचालित हैं: –

  1. इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेस्टिंग (आईसीएटी), मानेसर।
  2. ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (जीएआरसी), चेन्नई।
  3. नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (एनएटीआरएएक्स), इंदौर।

वर्तमान में ओडिशा राज्य में वाहन अनुसंधान एवं विकास क्लस्टर स्थापित करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!