क्षेत्रीय समाचार

त्यागी एकता महासम्मेलन में  कुरीतियों को दूर करने पर दिया जोर

सम्भल, 8 जनवरी (भागेश)।  कुरकावली में त्यागी एकता महासम्मेलन 27 सी का आयोजन किया गया जिसमें सम्भल जिला के सभी गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. नीरव त्यागी, रिसोर्ट के संचालक अमित त्यागी, आ.प्रा.सूबेदार मेजर रविन्द्र त्यागी ने त्यागी समाज की एकजुटता पर बल दिया और दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी एवं मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर कर इनके निवारण पर विचार किया। वक्ताओं ने स्व. प्रकाशवीर शास्त्री, महावीर त्यागी, शहीद मेजर आशाराम त्यागी, रामावतार त्यागी, दुष्यंत त्यागी, विजय प्रकाश त्यागी, मुनिदेव त्यागी, नर्देव त्यागी, शर्मेंद्र त्यागी आदि महापुरुषों का स्मरण कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

मुख्य अतिथि डा. नीरव त्यागी ने युवाओं को शिक्षित एवं संस्कारित करने के साथ समाज की एकता पर बल दिया। पूर्व सूबेदार मेजर रविन्द्र त्यागी ने त्यागी समाज के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद प्रेमराज त्यागी ने कहा कि बुजुर्ग लोगों को युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए। पत्रकार भागेश त्यागी, कवि अशोक कृष्णम आदि कई वक्ताओं ने ब्रह्मभोज को सीमित करने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त त्यागी समाज कुरकावली ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने किया। इस मौके पर राहुल त्यागी, सौरभ त्यागी, अंशुमान त्यागी, सतपाल त्यागी आदि बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग उपस्थित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!