हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा, कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून, 26 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस के अनुभवी, सिद्धांतनिष्ठ और जनप्रिय नेता थे। उनके निधन से पार्टी ने अपना एक वरिष्ठ मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बिष्ट का असामयिक निधन कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
गोदियाल ने कहा कि छात्र राजनीति से शुरू हुआ हीरा सिंह बिष्ट का सार्वजनिक जीवन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति तक निरंतर सक्रिय रहा। उन्होंने दोनों राज्यों के विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहते हुए जनहित के अनेक कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाई। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और कुशल नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
शोकसभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हीरा सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया तथा कांग्रेस पार्टी का ध्वज समर्पित करते हुए पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री विजय सारस्वत, राजेंद्र शाह, सुरेंद्र रांगड़, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, राजीव कुमार, आशीष नौटियाल, उपेंद्र थापली, यशपाल चौहान, कविंद्र इष्टवाल, पिया थापा, अखिलेश उनियाल, अमरदेव गोनियाल, पूनम कंडारी, वीरेंद्र पंवार, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, कमल सिंह रावत, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, करतार नेगी, विकास नेगी टिचकुले, मदन कोहली, शरीफ बेग, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, नितिन बिष्ट, अजय रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
