उत्तराखण्ड के ज्यादातर विधायकों की क्षेत्रीय विकास में रुचि नहीं
देहरादून, 21 अक्टूबर। उत्तराखण्ड में चुनाव सिर पर हैं फिर भी ज्यादातर विधायक क्षेत्रीय विकास के प्रति उदासीन बने हुये हैं।विधायकों की उदासीनता की कहानी उनकी विधायक निधि बयां कर रही है।
उत्तराखंड केे वर्तमान विधायकों को 2017 से सितम्बर 2021 तक कुल 1256.50 करोड़ रूपयेे की विधायक निधि उपलब्ध हुुई जबकि उसमें सेे सितम्बर 2021 तक केवल 77 प्र्रतिशत 963.40 करोड़़ की विधायक निधि ही खर्च होे सकी। 23 प्र्रतिशत 293.10 करोेड़ की विधायक निधि खर्च होेनेे को शेष हैै।
उत्तराखण्ड के मंत्रियों की विकास निधि के खर्च का विवरण | |||
नाम मंत्री | विधानसभा क्षेत्र | खर्च का प्रतिशत | अवशेष (लाख रु0 में |
पुष्कर सिंह धामी | खटीमा | 69 | 557 |
बंशीधर भगत | कालाढुंगी | 87 | 229 |
यतीश्वरानन्द | हरिद्वार ग्रामीण | 81 | 333 |
विशनसिंह चुफाल | डीडीहाट | 81 | 331 |
यशपाल आर्य | बाजपुर | 71 | 519 |
सतपाल महाराज | चौबटाखाल | 72 | 495 |
हरक सिंह रावत | कोटद्वार | 77 | 415 |
धनसिंह रावत | श्रीनगर गढ़वाल | 60 | 717 |
गणेश जोशी | मसूरी | 81 | 346 |
सुबोध उनियाल | नरेन्द्र्रनगर | 75 | 443 |
रेखा आर्य | सोमेश्वर | 78 | 391 |
अरविन्द पाण्डे | गदरपुर | 78 | 394 |
सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को ग्र्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचनाकेे अनुुसार उत्तराखंड के 71 विधायक को 17.75 करोड़ रूपयेे प्रति विधायक की दर सेे 1256.50 करोड़ रूपयेे की विधायक निधि सितम्बर 2021 तक उपलब्ध करायी गयी। इसमें सेे अक्टूबर 2021 केे प्र्रारंभ मंेे रू. 293.10 करोड़ की विधायक निधि खर्च होेनेे कोे शेष हैै।
उत्तराखंड के 71 विधायकों में से 12 विधायकांे की 70 प्रतिशत से कम विधायक निधि खर्च हुई है। 1 विधायक की केवल 50 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च हुई हैै। जबकि 90 प्रतिशत विधायक निधि खर्च होने वालेे विधायकों में केवल एक विधायक शामिल हैै। सर्वाधिक 90 प्रतिशत खर्च वाले नैैनीताल विधायक संजीव आर्य हैै। प्रदेश में अनुसार 60 प्रतिशत विधायक निधि खर्च वाले विधायक धनसिंह है। 61 से 65 प्रतिशत खर्च वालेे विधायकों में महेश नेेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, सहदेेव पुण्डीर शामिल हैै। 66 से 70 प्रतिशत वालों में प्रीतम सिंह, मगन लाल शाह, मदन सिंह कौशिक, मुन्ना सिंह चौहान, करन मेहरा, पुष्कर सिंह धामी, विनोद चमोली, महेन्द्र भट्ट शामिल हैै।
सबसे कम और सबसे अधिक विकास निधि खर्च करने वोले विधायक | ||||
जिला | सबसे कम अवशेष वाले विधायक | बची हुयी राशि
(लाख रु0 में) |
सबसे ज्यादा अवशेष वाले विधायक
|
बची हुयी राशि (लाख रु0 में) |
उत्तरकाशी | गोपाल सिंह | 166.61 | केदारसिंह रावत | 507.51 |
टिहरी | धनसिंह नेगी | 224.39 | विजयसिंह पवार | 459.54 |
देहरादून | जी.आई.जी.मैनन | 311.46 | प्रीतम सिंह | 600.56 |
हरिद्वार | आदेश चौहान | 231.91 | मदन कौशिक | 571.33 |
पौड़ी | मुकेश कोली | 327.72 | धनसिंह रावत | 717.23 |
रूद्रप्रयाग | भरत सिंह | 403.06 | मनोज रावत | 878.80 |
चमोली | महेन्द्र भट्ट | 536.08 | सुरेन्द्र सिंह | 631.86 |
बागेश्वर | चन्दनराम दास | 352.87 | बलवन्त सिंह | 376.90 |
अल्मोड़ा | रघुनाथ चौहान | 356.73 | महेश नेगी | 660.04 |
नैनीताल | संजीव आर्या | 169.38 | दीवान सिंह बिष्ट | 405.96 |
उधमसिंह नगर | सौरभ बहुगुणा | 273.22 | पुष्कर सिंह धामी | 556.76 |
चम्पावत | कैलाश गहतोड़ी | 353.96 | पूरन सिंह | 404.53 |
पिथौरागढ़ | बिशन सिंह | 331.31 | हरीशसिंह धामी | 426.92 |
71 से 75 प्रतिशत खर्च वाले विधायकोें में प्रेम चन्द्र, यशपाल आर्य, सुरेन्द्र सिंह जीना, राजकुमार ठुकराल, केदार सिंह रावत, खजान दास, हरवंश कपूर, गोविन्द सिंह कुंजवाल, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, राजकुमार, विजय सिंह पंवार, सुबोध उनियाल शामिल है।
76 से 80 प्रतिशत खर्च वाले विधायकों में राजेश शुक्ला, हरीश सिंह धामी, हरभजन सिंह चीमा, हरक सिंह, उमेश शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह फर्त्याल, भारत सिंह चौैधरी, इन्द्रा ह्रदयेश, अरविन्द पाण्डे, आदेश सिंह चौैहान (जसपुर), रेखा आर्य, देशराज कर्णवाल, बलवन्त सिंह, रितु खण्डूरी, सुरेश राठौैर, चन्द्र पंत, ममता राकेश, शक्तिलाल शाह, रघुराम चौैहान, कैलाश गहतोड़ी, चन्दन राम दास शामिल है। 81 से 85 प्रतिशत खर्च वाले विधायकों मेें दिलीप सिंह रावत, गणेेश जोशी, यतीश्वरानन्द, बिशन सिंह चुफाल, प्रेम सिंह राणा, मुकेश कोली, जीआईजी मैनन, मीना गंगोला, काजी निजामुद्दीन, प्रीतम सिंह पंवार, संजय गुप्ता, विनोद भण्डारी, सौैरभ बहुगुणा, प्रदीप बत्रा शामिल हैै।
86 से 90 प्रतिशत खर्च वाले विधायकों में कंुवर सिंह चैम्पियन, राम सिंह केड़ा, फुरकान अहमद, आदेश चौैहान (रानीपुर), बंशीधर भगत, धन सिंह नेेगी, नवीन चन्द्र दुम्का, गोपाल सिंह रावत, तथा संजीव आर्य शाामिल हैै।