विकसित भारत संकल्प यात्रा थराली पहुंची, मगर जानता बहुत कम पहुंची
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 24 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा थराली पहुंची इस दौरान रामलीला मैदान में आयोजित हुएं कार्यक्रम में आम जनता के काफी कम संख्या में पहुंचने पर मुख्य वक्ता भाजपा के जिला महामंत्री ने असंतोष जताया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा थराली पहुंची इस दौरान एलईडी वाहन एवं रामलीला मैदान में अधिकारियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत आयुष्मान योजना,जल जीवन मिशन, किसान बीमा योजना,किसान सम्मान योजना ,रेल परियोजना के साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल के नेतृत्व में सहकारिता ,स्वास्थ्य,कृषि ,बैंकिंग बाल विकास, पशुपालन जैसे अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने अपने, अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में आम जनता काफी कम मौजूदगी के चलते महत्पूर्ण योजनाओं का अपेक्षाकृत प्रचार,प्रसार नही हो सका कार्यक्रम में मात्र 8-10 ही भाजपा कार्यकर्ता दिखाई पड़ें, जिससे लग रहा था की अधिकारी एक दूसरे को अपने विभागों के क्रियाकलापों की जानकारी दे रहे हों,जिसके चलते कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता एवं भाजपा के जिला महामंत्री राकेश जोशी ने मंच से कार्यक्रम में स्थानीय लोगो की कमी खलने की बात कही, हालांकि बाद में मीडिया के सवाल करने पर उन्होंने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा भी अब तक सफल साबित होती नजर आ रही है। कार्यक्रम के अंत में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं , अधिकारी, कर्मचारियों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली इस मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह बिष्ट, प्रदीप जोशी, भगवती पांडे, प्रकाश चंदोला, नरेंद्र भारती,एडवोकेट रमेश थपलियाल, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेश कुमार,सहकारिता से सुरेंद्र राम, डीसीबी से सूरज चंद्र, स्वास्थ्य विभाग डॉ गौरव सिसोदिया, डॉ मितले मंजुल, खाद्यान्न विभाग से प्रकाश चंद्र पांडे, शिक्षा विभाग से बाग सिंह शाह,उमा उनियाल,बाल विकास से ममता नेगी, पशुपालन से सैनपाल बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक इंद्र सिंह थापा, इंडेन गैस सर्विस थराली से हेमंत भट्ट सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
