जल संरक्षण पखवाड़ा: प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों को दिया गया जागरूकता का संदेश
पोखरी, 26 अप्रैल (राणा)। राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में जल संरक्षण पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण का अर्थ पानी का बुद्धिमानी से उपयोग करना और उसकी बर्बादी को रोकना है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता के लिए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और कुशल सिंचाई जैसी प्रक्रियाएं भूजल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ‘कैच द रेन’ जैसे अभियानों तथा व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास, जैसे उपयोग के बाद नल बंद रखना, को जल संकट कम करने में कारगर बताया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुमारी अवंतिका ने प्रथम, कुमारी राधिका ने द्वितीय और कुमारी दिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आदर्श प्रथम, कुमारी शालू द्वितीय तथा कुमारी दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
कविता पाठ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुमारी सृष्टि प्रथम, कुमारी खुशबू द्वितीय और कुमारी आरुषि तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में छात्र अरमान ने प्रथम, कुमारी कोमल ने द्वितीय और कुमारी खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुमारी अवंतिका प्रथम, कुमारी आरुषि द्वितीय और कुमारी राधिका तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में कुमारी दिव्यांशी ने प्रथम, कुमारी कोमल ने द्वितीय और कुमारी शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुमारी अवंतिका ने प्रथम, कुमारी सृष्टि ने द्वितीय, जबकि कुमारी आरुषि और कुमारी प्रिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कुमारी दिव्यांशी प्रथम, छात्र अनिरुद्ध द्वितीय और छात्र अंकुश तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका प्रियंका रावत ने किया। प्रतियोगिताओं में दयाल सिंह गढ़िया, हरेंद्र चौधरी, सतीश कुमार, अंजन सिंह नेगी, दिनेश जग्गी, ज्योति पंत, रजनी नेगी, अंजलि सेमवाल और मीरा रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
अंत में सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
