क्षेत्रीय समाचारपर्यावरण

राजकीय इंटर कॉलेज उड़ामान्ड़ा में वन विभाग की गोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

 

पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता पर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

पोखरी, 4 नवंबर (राणा)। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, नागनाथ रेंज की ओर से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज उड़ामाड़ा में पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी के नेतृत्व में किया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार के दिशा-निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने की।
गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने विद्यार्थियों को बायोस्फीयर रिजर्व (Biosphere Reserves) की जानकारी देते हुए जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र और प्रकृति संतुलन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुमारी शानू ने प्रथम, अर्पित सिंह ने द्वितीय और आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी, उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा आनंद सिंह रावत और वन वीट अधिकारी सदीप सिंह कंडारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा पर्यावरण सुरक्षा में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

अंत में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। इस दौरान जैविक और अजैविक कचरे को अलग कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

गोष्ठी में दयाल सिंह गढ़िया, ज्योति पन्त, प्रियंका, मीरा रावत, हरेंद्र सिंह चौधरी, प्रभात किशोर रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा मोहन सिंह बर्तवाल, आनंद सिंह रावत, पुष्कर सिंह नेगी, वन वीट अधिकारी, वन आरक्षी अमित मैठाणी, विपिन सिंह, शालिनी, हरीश चौहान, दिनेश सिंह, सूरज राणा और विक्रम सिंह सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं, वनकर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!