गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक कोटद्वार में
कोटद्वार, 12 नवम्बर । उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है। यह रैली 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक जीबीएस कैंप, कोटद्वार में आयोजित की जाएगी।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रतिदिन जेआईए वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) पर अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से एडमिट कार्ड की स्थिति जांचते रहें और उसे डाउनलोड करें। किसी भी समस्या के लिए एआरओ लैंसडाउन से संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7456874057 स्थापित किया गया है।
उम्मीदवारों को सुबह 03:00 बजे तक रैली स्थल पर प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटोकॉपी एवं सभी मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
ओटीपी आधारित सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को आधार कार्ड एवं जेआईए वेबसाइट पर पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।
आवश्यक मूल दस्तावेज (तीन-तीन फोटोकॉपी सहित):
- प्रवेश पत्र
- फोटो
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- 8वीं पास के लिए: 8वीं की अंकतालिका एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाणपत्र
- अधिवास/नेटिविटी/स्थायी निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- धर्म प्रमाणपत्र
- पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र
- विद्यालय चरित्र प्रमाणपत्र
- चरित्र प्रमाणपत्र
- अविवाहित प्रमाणपत्र
- संबंध प्रमाणपत्र
- एनसीसी प्रमाणपत्र
- खेल प्रमाणपत्र
- पैन कार्ड एवं आधार कार्ड
- हलफनामा: रैली स्थल पर ही तैयार किया जाएगा
नोट: एडमिट कार्ड, आधार कार्ड एवं सभी मूल दस्तावेजों के बिना किसी भी उम्मीदवार को रैली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एआरओ लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है। सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसमें चयन केवल मेहनत और योग्यता के आधार पर होता है। यदि कोई दलाल या बिचौलिया संपर्क करे, तो तुरंत रैली स्थल पर मौजूद सैन्य पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।
