Google Gemini का इस्तेमाल कैसे करें?
BY -MILIND KHANDEKAR
Google Gemini ने AI की दुनिया में धूम मचा दी है. आप इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे यह जानने से पहले दो बातें समझ लीजिए. पहली बात तो यह है कि यह ChatGPT की टक्कर का माना जा रहा है और दूसरा इसके पीछे NVIDIA की GPU (Graphic Processing Unit) नहीं लगी है बल्कि Google ने अपनी TPU ( Tensor Processing Unit) का इस्तेमाल किया है. Gemini के आने से ChatGPT और NVIDIA दोनों की मोनोपॉली को चुनौती मिली है. हिसाब किताब में इसकी चर्चा आगे कभी करेंगे लेकिन अभी पिछले हफ़्ते के वादे को निभा रहा हूँ.Google Gemini का इस्तेमाल हफ़्ते भर किया है. आपको अपने अनुभव बताऊंगा.
मैंने Google Gemini का फ्री वर्जन इस्तेमाल किया है. आप इसे Apple App Store या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. आप Jio के यूजर हैं तो प्रीमियम वर्जन 18 महीने के लिए फ्री में मिलेगा. जैसे Airtel यूज़र्स को Perplexity फ्री में मिल रहा है या ChatGPT हर किसी को फ्री में मिल रहा है.
तो Gemini का आप तीन तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं
पहला Vibe Coding मतलब आप को एप या वेबसाइट बनाने के लिए कोडिंग जानना ज़रूरी नहीं है. आप जानते होंगे कि कम्प्यूटर की भाषा को कोडिंग कहते हैं जैसे HTML, इसी भाषा को इस्तेमाल करके इंजीनियर सॉफ़्टवेयर बनाते हैं. अब आपको सिर्फ़ यह लिखना है कि आप क्या प्रोडक्ट बनाना चाहते हैं जैसे मैंने लिखा है कि SIP Calculator बना दो. आप भी नतीजा इसे देख लीजिए
http://rose-kimberley-60.tiiny.site/
करोड़पति ( या लखपति) बनने के लिए हर महीने के लिए कितने पैसे इन्वेस्टमेंट करना होगा? आप तय करें कि कितने साल में करोड़पति बनना है और कहाँ कितना पैसा लगाना होगा जैसे म्यूचुअल फंड, सोना, PPF .
Gemini को मैंने यह Prompt दिया
Build a web app with 4 inputs Target corpus / number of years to reach/ Monthly investment/ Mode of investment ( SIP in equity MF, Gold, Savings bank , PPF or any other mode you think used in India) before you execute this let’s fine tune the inputs
जवाब में उसने Prompt ठीक किया और HTML कोड लिख दिया. मैंने इस कोड को लैपटॉप के नोटपैड पर sipplanner.html
नाम से सेव किया और यह वेबसाइट मेरे ब्राउजर में खुल गई. मुझे आपसे शेयर करने के लिए इसकी URL Tinny.hostपर मिली वहाँ फाइल को पेस्ट किया और वेबसाइट काम करने लगीं
दूसरा काम किया मैंने ग्राफिक्स बनाने का Gemini के भीतर ग्राफिक्स या फ़ोटो बनाने के लिए Nano Banana मॉडल है . आप जो चाहें बनवा सकते हैं मैंने कहा कि यह बताइए कि Gemini काम कैसे करता है उसने यह ग्राफिक्स बना दिया. हालाँकि हिंदी में ग़लतियाँ हुई, अंग्रेज़ी ठीक है
यह ग्राफ़िक्स Gemini 3 से बनाया गया है
तीसरा काम है कि आपका ट्रैवल एजेंट. आप बजट बताइये, तारीख़ बताइए, ये आपके Google Calendar में जाकर देखेगा कि आप फ्री है या नहीं. फिर आपको एयरलाइन या होटल की बुकिंग तक ले जाएगा, बुकिंग के लिए ज़रूरी जानकारी जैसे आपका नाम, नंबर खुद भर सकता है . पेमेंट फ़िलहाल आपको करना OK करना पड़ेगा. आगे चलकर यह काम भी वो खुद कर लेगा.
तो अब देर किस बात की है, आप भी टेस्ट कीजिए और बताइए कि आपने क्या बनाया है?

