Front Page

समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट निर्णय के लिए उपनल कर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

 

देहरादून, 16 जनवरी। उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ से जुड़े कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे राज्य सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति का प्रमाण बताया।

इस दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद सहित अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप और संजय पाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!