क्षेत्रीय समाचारधर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

योगी आदित्यनाथ को घंटाकर्ण धाम आने का निमंत्रण

गजा (टिहरी), 8 फरवरी (डी.पी. उनियाल)। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की पट्टी क्वीली डांडा में स्थित प्रसिद्ध घंटाकर्ण धाम के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके गृह जनपद पौड़ी गढ़वाल आगमन के दौरान शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घंटाकर्ण धाम पधारने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया तथा भगवान घंटाकर्ण मंदिर का स्मृति-चिह्न भी भेंट किया गया।


मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घंटाकर्ण धाम आने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए भगवान घंटाकर्ण को घंटा अर्पित करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण के साथ मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, बिहारी लाल गैरोला, अशोक विजल्वाण, सुशांत गैरोला, दीपक विजल्वाण एवं श्याम लाल गैरोला शामिल रहे। विजय प्रकाश विजल्वाण ने मुलाकात के लिए समय देने तथा घंटाकर्ण धाम क्वीली डांडा आने का निमंत्रण स्वीकार करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!