Front Pageशिक्षा/साहित्य

गढ़वाल विवि का 12वां दीक्षांत समारोह 24 मार्च को


16 और 17 मार्च को होंगे दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण

श्रीनगर (गढ़वाल), 2 मार्च। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि का 12वां दीक्षांत समारोह आगामी 24 मार्च को आयोजित किया जायेगा। इसको लेक गढ़वाल विवि प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

नोटिफिकेशन जारी करते हुए गढ़वाल विवि के कुलसचिव अनीस-उज-जमान ने बताया कि गढ़वाल विवि के 2023-24 और 2024-25 बैच के पास आउट स्नाकोत्तर विषय के छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करे सकते है। साथ ही जिन छात्रों का 15 मार्च तक पीएचडी मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई हो वह शोध छात्र 12वीं दीक्षांत सामारोह में प्रतिभाग कर सकता है।

बताया कि दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों के लिए 16 और 17 मार्च को पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला जायेगा। जबकि स्वर्ण पदक प्राप्त छात्रों के लिए 17 मार्च को अपना पंजीकरण पोर्टल पर कर सकते है। छात्र-छात्राएं https:/online.hnbgu.ac.in पोर्टल में अपना पंजीकरण कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!