पुलिस की सक्रियता से खोया सोने का हार बरामद
पोखरी, 21 मार्च (राणा)। थाना पोखरी पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्रवाई के चलते रसोड़ा गांव की सुनीता देवी का खोया हुआ सोने का हार बरामद कर लिया गया है।
थाना पोखरी से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को देवी लाल निवासी रसोड़ा ने सूचना दी कि 15 मार्च को आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान उनकी पुत्रवधू सुनीता देवी ने भोज के बाद अपना हार और मंगलसूत्र अलमारी में रख दिया था, लेकिन बाद में हार गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद हार का कोई सुराग नहीं लग पाया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शिकायतकर्ता को थाने बुलाकर जांच शुरू की। प्रभारी उपनिरीक्षक रूकम सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के सुनारों की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस टीम रसोड़ा गांव पहुंची और कार्यक्रम में शामिल लोगों से गहन पूछताछ कर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया।
पुलिस की सख्ती का असर यह रहा कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे शिकायतकर्ता ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हार उनके आंगन में फेंक दिया गया है, जो बरामद हो गया।
हार मिलने पर सुनीता देवी और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तथा थाना पोखरी पुलिस का आभार व्यक्त
