क्षेत्रीय समाचार

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर सम्पन्न

पोखरी, 22 मार्च (राणा)। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पोखरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्र-छात्राओं का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मयानी (गुनियाला) में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने शिविरार्थियों की गतिविधियों और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्य अतिथि, महिला मंगल दल मयानी की अध्यक्ष सरस्वती देवी ने कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गांव, सड़क और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर उत्कृष्ट अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में समाज सेवा, सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को विकसित करते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी विष्णु कुमार ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सात दिनों के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, यातायात जागरूकता और नशा मुक्ति जैसे अभियानों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
समापन समारोह के दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं एवं मयानी गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विष्णु कुमार, कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कठैत, सह-प्रभारी अंजना चौहान, आशीष सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं और महिला मंगल दल की महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!